उत्तराखंड के बागेश्वर में कपकोट से सूपी जा रही मैक्स जीप भैंसखाली के समीप गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चालक सहित चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि खाई में गिरे वाहन के परखचे उड़ गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की वजह पता नहीं चल पाई है।
शनिवार शाम तीन बजे मैक्स वाहन (यूके/02/सीए/0451) कपकोट से सूपी के लिए चला था। मुनार बैंड में भैंसखाली के समीप अनियंत्रित होकर वाहन लगभग 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार कुंवर सिंह(85) निवासी सूपी और तारा सिंह(45) निवासी खलझूनी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में सूपी निवासी दुर्गा सिंह (45) पुत्र लाल सिंह, पूरन सिंह (53) पुत्र दलीप सिंह, यशोदा (25) पुत्री भूपाल सिंह और चालक नंदन सिंह(35) पुत्र जगत सिंह घायल हो गए।