फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में दबंगों ने युवक को लोहे की रॉड से पीटा, फिर कपड़े फाड़कर पूरे गांव में घुमाया

Sat, 20 Apr 2019 09:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जमीनी विवाद में दबंगों ने युवक को पहले लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा और फिर गांव में घुमाकर उसके कपड़े फाड़ दिए। ग्रामीणों ने किसी तरह युवक को बचाया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंढेरा निवासी तसलीम का जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि ये लोग पहले भी कई बार युवक से मारपीट कर चुके हैं।

पुलिस को दी तहरीर में तसलीम ने बताया कि शनिवार सुबह वह घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान दबंगों ने उनके साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच एक युवक ने तसलीम पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर मचाने पर बचाने आए परिजनों के साथ भी दबंगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि दबंगों ने तसलीम को पकड़कर पूरे गांव में घुमाया और फिर उसके कपड़े फाड़ दिए।

ग्रामीणों ने किसी तरह तसलीम को बचाया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। उपचार कराने के बाद परिजन घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें