फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागीरथी में समाई यात्रियों से भरी मैक्स, 12 लोग लापता

Mon, 05 Jun 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम की यात्रा कर गंगोत्री दर्शन को जा रहे अढाली गांव के ग्रामीणों की मैक्स सुनगर के पास गहरी खाई में गिरकर भागीरथी नदी में समा गई। घटना के बाद से वाहन में सवार 12 लोगों का समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को भटवाड़ी ब्लॉक के अढाली गांव के ग्रामीण देव डोलियों के साथ यमुनोत्री धाम के दर्शन कर गंगोत्री जा रहे थे। तभी देर शाम साढे़ पांच बजे गंगोत्री हाईवे पर सुनगर के पास चालक के नियंत्रण खो देने से मैक्स करीब पचास मीटर खाई में गिर कर भागीरथी नदी में समा गई।

मैक्स में 12 लोग सवार बताए जा रहे है। हादसे की सूचना मिलते ही भटवाड़ी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। देर रात समाचार लिखे जाने तक न गाड़ी का पता चल पाया है और न ही गाड़ी में सवार लोगों का।
विज्ञापन


एसपी ददननपाल, एडीएम पीएल शाह और एसडीएम सौरभ असवाल मौके पर हैं। एसपी ने बताया कि नदी का बहाव तेज है, इसलिए गाड़ी नदी में बह गई है। घटना स्थल से तीन चार किमी आगे भागीरथी नदी में खोज एवं बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन

ये लोग थे गाड़ी में सवार

ड्राईवर ग‌िर‌ीश नौट‌ियाल

देवेंद्र राणा पुत्र इंदर स‌िंह राणा

ब‌िंद्रा देवी पत्नी देवेंद्र सिंह

सुनील राणा पुत्र श्याम स‌िंह राणा 

ज‌ितेंद्र राणा पुत्र गोव‌िंद्र स‌िंह राणा

परवेश परमार पुत्र शीशपाल 

क‌व‌िता राणा पत्नी व‌िजेंद्र स‌िंह

पुष्पा राणा पत्नी ज‌ितेंद्र 

अनाम‌िका पुत्री व‌िजेंद्र स‌िंह

मनीषा पुत्री राजेंद्र

अन्नू राणा पुत्र गोव‌िंद स‌िंह  

शैल राणा पत्नी राजेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें