देहरादून के त्यूनी-हनोल मोटरमार्ग पर शनिवार तड़के एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दर्दनाक हादसे में मैक्स में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतकों से शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।
शनिवार सुबह तड़के मैक्स वाहन नैंदवाण से अणु के लिए चला था। सुबह करीब चार बजे हनोल-त्यूनी मोटरमार्ग पर मैक्स अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और त्यूनी थाने को दुर्घटना की सूचना दी।