फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुसलमानों को जलसों और नमाज में तलाक का सही तरीका बताएं इमाम'

Fri, 12 May 2017 05:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष मौलाना जाहिद रजा रिजवी ने कहा कि तीन तलाक देने वाला गुनहगार है और सजा का हकदार है। ऐसे शख्स का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। रिजवी ने पाकिस्तान सरहद पर भारतीय सैनिकों के सिर काटे जाने पर प्रतिक्रिया वक्त करते हुए पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग की है।
विज्ञापन


जारी विज्ञप्ति में मौलाना जाहिद रजा रिजवी ने कहा तलाक का जो तरीका कुरान और हदीस में बताया गया है उसी पर मुस्लिम समाज को अमल करना चाहिये।

मदरसा शिक्षकों और मस्जिदों के इमामों से अपील की है कि मुस्लिम समाज मे फैले तलाक के गलत तरीके से सख्ती से निपटने के लिये जलसो में, जुमे की नमाज के खुतबे में तकरीर-ओ-नसीहत करें और ये बतायें कि तलाक जुदाई की शक्ल है और दो खानदानों की बर्बादी का सबब है जिसका इस्तेमाल बिलकुल आखिर में हुआ करता है। 

रिजवी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि गौ-रक्षा, बूचड़खाना, श्मशान कब्रिस्तान और तीन तलाक जैसे मसलों को छोड़कर देश हित की बात की जाए। देश के मुखालिफ पाकिस्तान को मजबूत सबक सिखाया जाय।
विज्ञापन


सरहद पर हमारे जवानों के सिर काटे जा रहे है और हमारे देश के प्रधानमंत्री तीन तलाक, लव जिहाद, श्मशान और कब्रिस्तान जैसे मसलो में उलझे हुए हैं। रिजवी ने कहा देश में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है, जो प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ-सबका विकास‘ नारे के विरुद्ध है। राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर जनता के खिलाफ तरह-तरह के कानून बनाकर उनको पाबंद किया जाना चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें