फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग, घंटों मशक्कत के बाद बुझाई गई, दो सिलिंडर फटने से हुआ हादसा

Tue, 19 Dec 2023 03:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)

सार

उत्तरकाशी नौगांव में एक तीन मंजिला दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलने लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
विज्ञापन
आग बुझाती टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी नौगांव में एक तीन मंजिला दुकान पर भीषण आग लग गई। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दो सिलिंडरों के फटने से हादसा हुआ, जबकि चार सिलिंडरों को फायर सर्विस की टीम ने बाहर निकाला। 

विज्ञापन



मंगलवार सुबह उत्तरकाशी फायर स्टेशन बडकोट पर एमडीटी द्वारा सूचना मिली कि नौगांव बाजार में एक होटल में आग लग गई है। फायर स्टेशन बडकोट से स्टेशन प्रभारी सूरत सिंह चौहान के नेतृत्व में फायर यूनिट बडकोट, घटनास्थल के लिए रवाना हुई। यहां नौगांव चौराहे के पास विपिन कुमार के तीन मंजिला रेस्टोरेंट एवं बेकरी की दुकान में आग लगी थी।

ये भी पढ़ें...Corona New Variant:  केरल में वैरिएंट जेएन.1 मिलने के बाद उत्तराखंड भी सतर्क, आज जारी हो सकती है एसओपी

विज्ञापन
विज्ञापन

फायर यूनिट बडकोट एवं नौगांव द्वारा निरंतर वाहनों से पंपिंग कर आग को बुझाया गया। आग ज्यादा फैलने से सहायता के लिए फायर यूनिट पुरोला को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। तीनों यूनिटों द्वारा कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। आसपास की दुकानों और होटल को भी आग से बचाया गया।

घटनास्थल पर दो सिलिंडर के फटने से आग बड़ी तेजी से फैली। जबकि चार सिलिंडरों को फायर सर्विस द्वारा बाहर निकाला गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें