फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chakrata: तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, लपटे देख दंग रह गई कमरे में सो रही महिला, चीखती हुई बाहर दौड़ी

Tue, 02 Apr 2024 01:43 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता/विकासनगर (देहरादून)

सार

चकराता के पास म्यूँढा गांव में एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख कमरे में सो रही महिला चीखती हुई बाहर दौड़ी। 
विज्ञापन
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकराता के तहसील अंतर्गत म्यूँढा गांव निवासी टीकम सिंह चौहान के देवदार की लकड़ी से बने तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। पीड़ित भवन स्वामी टीकम सिंह चौहान ने बताया है कि घटना के समय उनकी मां मकान के आखिरी कमरे में सो रही थी, आग की लपटों से निकल रहें धुआं और दुर्गंध आने से अचानक से उनकी आंख खुली तो आग की लपटे देखकर दंग रह गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाहर निकलने के लिए मकान की दोनों साइड पर दरवाजे बने होने से मां दूसरे रास्ते से बाहर निकल गई। पास के दूसरे मकान में परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। मां ने शोर मचाकर सभी को जगाया। लेकिन तब तक आग ने मकान को अपने आगोश में ले लिया था।

शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह
परिवार के सदस्यों सहित सभी ग्रामीणों ने पानी की बाल्टी से आग पर काबू करने की कोशिश की गई। गनीमत रही की आसपास के मकान तक पहुंचने से पहले ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Election: उत्तराखंड में 50 के दशक से लेकर अब तक धारा सी आईं कई पार्टियां, कुछ विलीन हो गई तो कुछ विलुप्त
विज्ञापन


सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक जयालाल शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मकान में आग लगने का कारण बिजली की तार में शॉट सर्किट है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार की लिखित तहदीर आने पर नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें