केदारधाम में जल प्रलय के दौरान यात्रियों को सुरक्षित निकालने में शहीद हुए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के छह जांबाजों को मरणोपरांत सोमवार को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
गौचर स्थित आईटीबीपी की आठवीं वाहिनी (हिमवीर अजेय अष्टम वाहिनी) के शहीद सब इंस्पेक्टर जयेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल नंदराम, विभूति रॉय, सर्वेश कुमार, जोमन पीजी एवं अजयलाल को उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है।
केदारनाथ में चले रेस्क्यू आपरेशन के दौरान यह जांबाज शहीद हो गए थे। कमांडेंट ऋषभ कुमार ने बताया कि वाहिनी मुख्यालय को भी इससे संबंधित फैक्स मिल चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos
पहली बार 12 से ज्यादा पुलिस कर्मी सम्मानित
गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी और अफसर राष्ट्रपति पद से सम्मानित होंगे। राज्य के पुलिसकर्मियों को विशिष्ट व सराहनीय व सराहनीय अग्निशमन सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक दिए जाएंगे।
तीन श्रेणी के लिए दिए गए पदक दीर्घकालीन व सराहनीय सेवाओं के लिए दिए गए है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तीन अफसरों को दिया गया। इनमें गणेश चंद्र पंत आईजी रेडियो हैं। उनके पास आईजी फायर का पद भी है।
अभिसूचना मुख्यालय में तैनात डिप्टी एसपी शकुंतला होतियाल को भी लंबी सेवा के लिए यह पदक मिला। वह इसी वर्ष सेवा निवृत्त हो जाएंगी। सराहनीय सेवा पदक पाने वाले विजय कुमार कार्की पिथौरागढ़ के एसपी रह चुके हैं।
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक गणेश चंद्र पंत, आईजी रेडियो देहरादून मुख्यालय। शकुंतला होतियाल, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय चंद्र मोहन, पुलिस उपनिरीक्षक, चमोली।
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक विजय कुमार सिंह कार्की, पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर, देहरादून। प्रताप सिंह पांगती, पुलिस उपाधीक्षक, चम्पावत। भुवन चंद्र पाण्डे, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय देहरादून। राजेंद्र सिंह ह्यांकि, पुलिस उपाधीक्षक, अल्मोड़ा। ईश्वरी लाल टम्टा, रेडियो निरीक्षक, देहरादून मुख्यालय जीत सिंह, प्लाटून कमांडर विशेष श्रेणी, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर। गणेश राम, मुख्य आरक्षी, विशेष श्रेणी चालक, चंपावत। सराहनीय सेवाओं के लिए अग्निशमन पदक
राजेंद्र सिंह खाती, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, टिहरी। गोपाल सिंह बिष्ट, लीडिंग फायरमैन, चंपावत।