फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिप बनकर ‘मंगल यात्रा’ पर जाएंगे इंसान

Mon, 13 Oct 2014 03:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल यान से मंगल ग्रह की यात्रा फतह करने से वैज्ञानिक ही नहीं, देश के आम लोग भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


नासा ने चार से छह दिसंबर तक मंगल ग्रह की यात्रा के लिए एक ओरियंस फ्लाइट टेस्ट की योजना बनाई है। इसके लिए हल्द्वानी उप कारागार के अधीक्षक मनोज आर्या ने भी परिवार समेत रजिस्ट्रेशन कराया है।

मालूम हो कि इस यात्रा पर किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों के नाम चिप के माध्यम से मंगलग्रह पर भेजा जाएगा।

जेल अधीक्षक आर्या का कहना है कि धरती पर कम पैसे में स्पेशल यान ने मंगल ग्रह पर पहुंचने में आश्चर्यजनक कामयाबी हासिल की है। संभावना है कि भविष्य में कुछ लोग धरती से भी उपग्रह की यात्रा करने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात लाख 54 हजार 688 लोग करा चुके रजिस्ट्रेशन

बकौल मनोज आर्या इंटरनेट पर ओरियन मार्स, डॉट विजिट डॉट कॉम सर्च करने के बाद पता चला कि मंगल की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। इस पर उन्होंने अपनी पत्नी भावना आर्या, बेटी प्रियांशी और बेटे सिद्धार्थ के साथ यात्रा करने का मन मनाया है।

इस वेबसाइट पर नासा द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए 31 अक्तूबर 2014 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, जिसमें काफी लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।

वेबसाइट के माध्यम से अब तक सात लाख 54 हजार 688 लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन के एवज में बोर्डिंग पास भी दिए जाएंगे। नासा चिप के माध्यम से नाम टेस्ट फ्लाइट से भेजेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें