कचहरी के पास दंपति झगड़ा करने के बाद दो छोटे बच्चों को सड़क पर छोड़कर चले गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस दोनों बच्चों को कोतवाली ले गई और शाम को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर कचहरी के पास पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। महिला अपने पति पर अन्य महिलाओं से अवैध संबंध के आरोप लगा रही थी।
महिला बीच सड़क पर ही आरोप लगाने लगी तो पति वहां से चला गया। इसके बाद महिला भी कहीं चली गई, लेकिन दंपति के दो छोटे बच्चे वहीं रह गए। शहर कोतवाल बीबीडी जुयाल के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस बच्चों को कोतवाली ले गई थी। बाद में दंपति के बीच समझौते का प्रयास किया और दोनों बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।