फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस उत्तराखंड कांटेस्ट की मॉडल्स के लिए आए रिश्ते

Mon, 23 Nov 2015 04:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही लड़कियां मिस उत्तराखंड कांटेस्ट में अपने अलग ही सपने लेकर आ रही हों, लेकिन कई लोग उन्हें अपने घर की बहू बनाने के सपने देख रहे हैं।
विज्ञापन


इन लड़कियों की परफॉरमेंस देखने के बाद लोग रिश्ते की पेशकश करते हुए आयोजकों से उनकी डिटेल्स मांग रहे हैं, हालांकि आयोजकों ने मॉडल्स की डिटेल देने से साफ मना कर दिया है। मिस उत्तराखंड कांटेस्ट में पहुंचने वाली लड़कियां हर वर्ग की हैं।

ई काफी अच्छे परिवार से है तो कोई खुद संघर्ष कर अपनी राह बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कांटेस्ट को लेकर इन नवोदित मॉडल्स में गजब का उत्साह और आत्मविश्वास है। शायद इनकी यही बात लोगों को प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन


कांटेस्ट के आयोजक सिन्मिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर राजीव मित्तल ने बताया कि रिश्ते भले ही बेहद अच्छे घरों से हैं, लेकिन इन लड़कियों को यदि अभी घर ही बसाना होता तो वह यहां तक आती ही क्यूं।
विज्ञापन


उनकी आंखों में खुद के लिए अलग मुकाम बनाने के सपने पल रहे हैं। इसके लिए वह सभी संघर्ष भी कर रही हैं। बेहतर यही होगा पहले वह अपने मुकाम तक पहुंचे, इसके बाद ही शादी करें। रिश्ते लाने वाले लोगों को भी यह समझना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें