फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे की हरकत: धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए करना चाहता था राजी, तेजाब की बोतल हाथ में पकड़ युवती को डराता रहा

Thu, 19 May 2022 01:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

युवती को डरा धमका कर धर्म परिवर्तन करने और शादी का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। इस हरकत के बाद से युवती बेहद डरी हुई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी न करने पर युवती को आरोपी युवक ने रास्ते में रोकर तेजाब डालने की धमकी दी। इसके साथ ही आरोपी युवती पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने लगा। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक रिया चौहान निवासी रोहालकी किशनपुर बहादराबाद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह बुधवार शाम को मॉल में आई थी। यहां पर उसे रिजवान निवासी रावली महदूद ने जबरदस्ती पकड़ने की कोशिश की। रिया ने इसका विरोध किया।

इसके बाद जब वह वापस घर जा रही थी तो रिजवान ने उसे डैंसों चौक पर रोक लिया और उसे जबरदस्ती अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। वह उस पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगा। रिया का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की और हाथ में पकड़ी तेजाब की बोतल को उसके ऊपर डालने की धमकी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू

युवती का कहना है कि आरोपी ने उसकी स्कूटी को बाइक से टक्कर मारते हुए गिरा दिया। शादी न करने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। जब युवती ने शोर मचाया तो वहां पर भीड़ इकठ्ठी हो गई। तभी आरोपी वहां से फरार हो गया। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें...Ayurveda University: भ्रष्टाचार और भर्ती में गड़बड़ी की होगी विजिलेंस जांच, पूर्व मंत्री हरक सिंह की बढ़ सकती है मुश्किल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें