फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रैंडशिप-डे को लेकर सज गया बाजार

Thu, 01 Aug 2013 10:57 PM IST
देहरादून/नलिनी
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रैंडशिप-डे को लेकर बाजार पूरी तरह से तैयार है। इस खास को मौके को देखते हुए गिफ्ट निर्माता कंपनियों ने एक से बढ़कर एक गिफ्ट की लंबी चौड़ी रेंज बाजार में उतारी है।
विज्ञापन


बाजार ने इस दफा युवाओं के साथ ही बच्चों को नजर में रखते हुए कार्टून कैरेक्टर से सजे गिफ्ट की रेंज बाजार में उतारी है। फ्रैंडशिप-डे को लेकर शहर का बाजार न सिर्फ सजा है बल्कि इसके लिए खरीदारी भी शुरू हो गई है।

फ्रैंडशिप-बैंड्स की नई रेंज इस बार बाजार में आई है। यही नहीं बच्चों के लिए पहली बार बैंड्स में कार्टून कैरेक्टर भी लाए गए हैं।

इसके साथ ही मग, बार्बी, टैडी, हैंड वॉच, फ्रैंडशिप सर्टिफिकेट जैसे उपहारों की भी खरीदारी की जा रही है। फ्रैंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार यानी चार अगस्त को है। फ्रैंडशिप को लेकर कारोबारी भी खासे खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


बाजार की नजर में बच्चेः
फ्रैंडशिप ड़े को लेकर बाजार ने बडो से लेकर बच्चों तक का खास खयाल रखा है। बच्चों के लिए बाजार में फ्रैंडशिप डे के लिए कार्टून कैरेक्टर मसलन डोरेमोन, स्पाइडर मैन, बेंटन, गणेश आदि आइटम की लंबी-चौड़ी रेंज 10 से 50 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध है।

क्या है खासः
'बच्चों के लिए पहली बार कार्टून वाले फ्रैंडशिप कैरेक्टर लाए गए हैं। ब्रेसलेट की नई रेंज भी इस बार बाजार में आर्चीज ने उतारी है। इस बार कंपनी की ओर से बैंड्स पर 20 प्रतिशत की छूट भी दी गई है।'
गौरव चावला, आर्चिज गैलरी

एक नजर बाजार के रंग परः
गिफ्ट्स में खासः
आइटम मूल्य (रुपये में) फ्रैंडशिप-मग्स 200-500 कोटेशंस 100-300 कैंडल्स 50-300 चॉकलेट्स 50-300 टैडी 100-1000
विज्ञापन

फ्रैंड-शिप बैंड में खासः
बैंड मूल्य (रुपये में) लेदर बैंड्स 40 – 50 मेटेलिक 50 – 200 सिलिकॉन 10 – 50 बीट्स 10 – 300
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें