फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले माह दून पहुंचेंगे कई फिल्मी सितारें

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के कई सितारे अगले माह देहरादून पहुंचेंगे। मौका होगा छठें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का। जहां हर साल की तरह इस बार भी कई शॉर्ट फिल्म और डाक्यूमेंट्री दिखाई जाएंगी। दूनवासियों को जहां फिल्मी सितारों को देखने का मौका मिलेगा। वहीं, फिल्मी सितारे उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू होंगे।
विज्ञापन

17 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाले छठें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को लेकर शनिवार को पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। इसमें देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि राज्य के लोगों ने फिल्म फेस्टिवल को बहुत प्यार दिया है। यही वजह है कि आज यह राज्य का सबसे बड़ा आयोजन बन गया है। तीन दिन तक आयोजित होने वाले इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में लोकल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी मौजूद रहेंगे। जो अपने अनुभव साझा करेंगे। बताया कि कोरोना के चलते पिछले साल आयोजन नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि आंगन बाजार प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें लोकल महिलाओं का हुनर देखने को मिलेगा। पत्रकार वार्ता में आकाश गुप्ता, प्रिया गुलाटी, मुक्तेश हांडा, रोहन शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें