फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 10 दिन देहरादून से नहीं चलेंगी शताब्दी और लिंक समेत ये कई एक्सप्रेस ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Sat, 12 Oct 2019 09:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रविवार 13 अक्टूबर से अगले 10 दिन तक कई ट्रेनों का दून से संचालन नहीं हो सकेगा। हरिद्वार-लक्सर रेल मार्ग पर डबल ट्रैक के कार्य की वजह से 10 दिन का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। शुक्रवार को रेलवे बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूर कर ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया है।

विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह से कैंसिल
 देहरादून-काठगोदाम के बीच चलने वाली दून-नैनी एक्सप्रेस (12091), देहरादून से नई दिल्ली के बीच संचालित होने वाली शताब्दी (12018), देहरादून-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस (14114) और देहरादून-सहारनपुर के बीच चलने वाली डीएलएस पैसेंजर ट्रेन (54341) 13 से 22 अक्तूबर तक पूरी तरह कैंसिल रहेंगी
 

इन ट्रनों का भी देखें शेड्यूल

-देहरादून-अमृतसर के बीच संचालित होने वाली लाहौरी एक्सप्रेस (14631) 17 से 22 अक्तूबर तक पूरी तरह कैंसिल रखी गई है।
-देहरादून से बांद्रा (महाराष्ट्र) के बीच संचालित बांद्रा एक्सप्रेस (19020) 17 से 23 अक्तूबर तक नहीं चलेगी।
-देहरादून-बनारस के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस (14266) 20 से 22 अक्तूबर तक नहीं चलेगी।
-दून-इंदौर के बीच चलने वाली इंदौरी एक्सप्रेस (14118) बृहस्पतिवार और शुक्रवार को देहरादून पहुंचती है। यहां से यह ट्रेन शुक्रवार और शनिवार को इंदौर रवाना होती है। बृहस्पतिवार और शुक्रवार (यानि 17 और 18 अक्तूबर) को यह ट्रेन दून नहीं आएगी। इस वजह से यह ट्रेन शुक्रवार और शनिवार (18 और 19 अक्तबूर) को देहरादून से भी रवाना नहीं हो सकेगी। 

-इसी तरह इंदौर से देहरादून पहुंचने वाली ट्रेन (14317) 19 और 20 तारीख को वहां से संचालित नहीं होगी। यानी 20 और 21 को दून आने वाली यह ट्रेन पूरी तरह कैंसिल रहेगी।
-देहरादून से मंगलवार और बुधवार को उज्जैन के लिए रवाना होने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस (14310) 15 और 16 अक्तूबर को पूरी तरह कैंसिल रहेगी
-सप्ताह में सिर्फ एक दिन (रविवार) को दून से ओखा (गुजरात) रवाना होने वाली उत्तरांचल एक्सप्रेस (19566) 20 अक्तूबर को दून से रवाना नहीं होगी। यह ट्रेन शनिवार को दून पहुंचती है। 19 अक्तूबर को यह ट्रेन भी पूरी तरह कैंसिल रहेगी।
-सोमवार को देहरादून से कोच्चुवेली जाने वाली कोच्चुवेली एक्सप्रेस (22660) ट्रेन 14 अक्तूबर को नहीं जाएगी। शनिवार को दून पहुंचने वाली यह ट्रेन (22659) 13 अक्तूबर को भी पूरी तरह कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन

ये ट्रेन रहेंगी आंशिक कैंसिल

-राप्ती गंगा एक्सप्रेस 15, 19 और 22 अक्तूबर को नजीबाबाद तक आकर वहीं से वापस चली जाएंगी।
-मदुरई एक्सप्रेस 16 अक्तूबर को निजामुद्दीन (दिल्ली) तक ही आएगी। यह ट्रेन वहीं से 18 अक्तूबर को वापस चली जाएगी
-इसी तरह हावड़ा एक्सप्रेस 17 से 22 अक्तूबर तक बरेली से संचालित होगी।

सिर्फ ये ट्रेनें ही आएंगी 
इस अवधि में काठगोदाम एक्सप्रेस, नंदा देवी एक्सप्रेस और मसूरी एक्सप्रेस का ही दून से संचालन हो सकेगा।

यात्रियों को होगा पूरा किराया रिफंड
देहरादून रेलवे स्टेशन के एडिशनल सुप्रीटेंडेंट सीताराम सोनकर ने बताया कि ट्रेन के संचालन की अवधि से पहले यात्री रिजर्वेशन कैंसिल करा लें। यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने पर पूरा किराया वापस होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें