फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून के अधिकारियों समेत कई श्रद्धालू भी हैं अमरनाथ में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ में बादल फटने के बाद देहरादून के लोग भी वहां गए अपने सगे-संबंधियों की कुशलक्षेम पूछ रहे हैं। अमरनाथ में देहरादून के अधिकारियों समेेत कई श्रद्धालु वहां सुरक्षित स्थानों पर सकुशल हैं। श्रद्धालुओं के कई जत्थे दर्शन कर लौट भी चुके हैं। इन लोगों ने फोन पर अपने परिजनों को सकुशल होने की सूचना दी है।
विज्ञापन

सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि पशुपालन विभाग के निदेशक प्रेम कुमार, अपर निदेशक भुवन चंद्र कर्नाटक, लोकेश कुमार, अविनाश आनंद और संयुक्त निदेशक नीरज सिंघल भी बृहस्पतिवार को देहरादून से अमरनाथ रवाना हुए थे। शुक्रवार को जिस वक्त अमरनाथ में बादल फटा, ये लोग वहां से काफी नीचे थे। उन्होंने अपने परिचितों को बताया कि सभी सुरक्षित ठिकानों पर हैं। वहीं, रामनगर लक्खीबाग निवासी नीशू गुप्ता और आईएसबीटी के समीप रहने वाले नवीन सिंघल अमरनाथ के दर्शन कर शुक्रवार सुबह ही लौटे हैं।
वे शनिवार को कटरा से वैष्णो देवी के लिए रवाना हो चुके थे। उन्होंने फोन पर खुद के सुरक्षित होने की सूचना परिजनों को दे दी। इसके अलावा तरंग जायसवाल और निखिल जायसवाल निवासी राजीवनगर, राम कुमार चौधरी निवासी अपर राजीव नगर, दीपक जायसवाल निवासी आराघर समेत 13 से 14 श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को ही अमरनाथ से दर्शन कर दून पहुंच गया था। वहीं, दून निवासी अतुल गोयल अपने परिवार के आठ लोगों के साथ अमरनाथ की यात्रा कर कुछ दिन पहले ही लौटे हैं।
विज्ञापन

अतुल ने बताया कि वह अपनी पत्नी आकांक्षा गोयल, परिवार के सदस्यों और दिल्ली के कुछ मित्रों के साथ अमरनाथ गए थे। 27 से 29 जून तक अमरनाथ की यात्रा कर कुछ दिन पहले ही वह दून लौटे हैं। उन्होंने घटना में घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्रद्धालुओं से लगातार फोन पर संपर्क कर रहे मनमोहन जायसवाल ने बताया कि उनका भी 16 जून को 17 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ दून से अमरनाथ यात्रा का प्लान प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें