फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सीएम से गलत काम करवा रहे कुछ लोग’

Thu, 11 Dec 2014 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
यह पहला मौका नहीं है, कृषि मंत्री हरक सिंह रावत ने लगातार तीसरी बार नियमों को ताक पर रखने का प्रयास किया है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कहना है शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी का। उनका कहना है कि कुछ लोग सीएम हरीश रावत को दबाव में लेकर गलत काम करा रहे हैं।
विज्ञापन


कृषि मंत्री हरक सिंह रावत की पत्नी और पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत के तबादले की कोशिश के मामले में शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने इस तरह अपनी नाराजगी जाहिर की है। दीप्ति रावत के अशासकीय विद्यालय से सरकारी कार्यालय में तबादले की कोशिश पर शिक्षा मंत्री का कहना है कि यह नियम विरुद्ध है। विभाग में ऐसा कोई नियम नहीं है।

इस बाबत सीएम की ओर से आदेश दिए जाने पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ लोग मुख्यमंत्री पर गलत काम के लिए दबाव बनाते हैं। नैथानी का कहना है कि ऐसे ही लोग सरकार को कमजोर कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दोहराया कि पीडीएफ सरकार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें