फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: चार दिन के लिए फिर बंद हुआ मनसा देवी रोपवे, श्रद्धालुओं को पैदल करनी होगी मंदिर तक यात्रा

Wed, 17 Jan 2024 12:38 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हाईकोर्ट के आदेश पर 13 जनवरी से मनसा देवी रोपवे का संचालन शुरू कर दिया गया था। लेकिन अब फिर पांच दिन रोपवे चलने के बाद चार दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
mansa devi - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनसा देवी मंदिर पर चलने वाला रोपवे फिर से चार दिन के लिए बंद हो गया है। इससे श्रद्धालुओं को मंगलवार से ही मनसा देवी की यात्रा पैदल नापनी पड़ी। अब 20 दिसंबर से यात्री राेपवे से सफर शुरू कर सकेंगे।

31 दिसंबर को मनसा देवी मंदिर पर चलने वाला रोपवे समय समाप्त होने पर बंद कर दिया गया था। बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर 13 जनवरी से रोपवे का संचालन शुरू कर दिया गया। इससे 12 दिन बाद यात्रियों को रोपवे से यात्रा करने का अवसर मिलने लगा, लेकिन अब फिर पांच दिन रोपवे चलने के बाद चार दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


इस बार रोपवे का वार्षिक रख-रखाव के लिए मरम्मतीकरण किया जाना है। इसलिए, उसे यात्रियों के लिए बंद किया गया है। रोपवे बंद रहने से श्रद्धालुओं को मायूस होकर लौटना पड़ा, उन्हें पैदल मार्ग से मंदिर आना-जाना पड़ा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में एक साल में  गिरी 3.5 प्रतिशत बेरोजगारी दर, एनएसओ रिपोर्ट में ये तथ्य भी आए सामने

रोपवे का संचालन करने वाली कंपनी ऊषा ब्रेको के महाप्रबंधक मनोज डोभाल ने बताया कि सुरक्षा उपकरणों की जांच पड़ताल और मरम्मतीकरण कर 20 जनवरी से रोपवे का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इससे यात्री रोपवे से मनसा देवी मंदिर के दर्शन करने के लिए यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें