फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजेश हत्याकांड : दोस्त ने 10 करोड़ के लालच में की हत्या, पार्टनर ने दी थी सुपारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंजेश के पार्टनर संजय ने अर्जुन को दी थी हत्या की सुपारी, 10 करोड़ देने का था वादा, दिए 60 हजार
विज्ञापन


- इससे पहले मंजेश ने अर्जुन को दी थी पार्टनर संजय की हत्या करने की सुपारी
-हत्या के मास्टरमाइंड समेत चार आरोपी हुए गिरफ्तार
चंद्रबनी में हुई प्रापर्टी डीलर मंजेश की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। हत्या से पहले मृतक मंजेश ने प्रापर्टी में अपने पार्टनर संजय उर्फ फौजी की हत्या करने के लिए अपने दोस्त अर्जुन को ही सुपारी दी थी। अर्जुन ने इससे इन्कार करते हुए साजिश संजय उर्फ फौजी को बता दी। ये सुनते ही संजय ने मंजेश के दोस्त को ही उसकी हत्या करने की सुपारी दे डाली और इसकी एवज में 10 करोड़ देने की बात हुई। ये सुनते ही आरोपी अर्जुन ने अपने एक और दोस्त के साथ मंजेश की हत्या करने की साजिश रच डाली। पार्टी के बहाने मंजेश को कमरे पर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या से पहले और बाद आरोपी संजय ने अर्जुन को सिर्फ 60 हजार रुपये ही दिए। पुलिस ने इस मामले में हत्या के मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना के खुलासे के लिए एसएसपी अजय सिंह ने टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 30 नवंबर को चंद्रबनी के यमुनोत्री विहार में हरिद्वार के मांगा माजरा खेड़ी निवासी मंजेश की हत्या की गई थी। इस मामले में मृतक के भाई ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए हत्या की शिकायत की। चंद्रबनी में जिस कमरे में मंजेश की हत्या की गई ये कमरा सचिन निवासी भगवानपुर हरिद्वार ने दो माह पहले ही किराये पर लिया था। इसमें दूसरा आरोपी अर्जुन भी आता था। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए सबसे पहले आरोपी सचिन को आशारोड़ी के पास से गिरफ्तार किया। इसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला कि दूसरा आरोपी अर्जुन गिरफ्तारी के डर से हरियाणा भाग गया है और कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अर्जुन निवासी ग्राम बिजोली, सोनीपत हरियाणा को झज्झर कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए सचिन से पूछताछ की तो हत्या का सबसे अहम सुराग हाथ लगा। पूछताछ में सचिन ने मंजेश के पार्टनर संजय उर्फ फौजी के कहने पर अपने साथी अर्जुन के साथ मिलकर मंजेश की गला घोटकर हत्या करना स्वीकार किया।
विज्ञापन


पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि मृतक मंजेश ने उसे संजय उर्फ फौजी को मारने की सुपारी दी थी। इसके बदले में अच्छी रकम देने की बात कही थी। लेकिन उसने तब मंजेश को ऐसा करने से मना कर दिया और ये बात संजय उर्फ फौजी को बता दी। ये सुनते ही संजय उर्फ फौजी ने तभी अर्जुन को मंजेश की हत्या करने की सुपारी दे डाली। अच्छी रकम सुन अर्जुन तैयार हो गया और अपने साथी सचिन को भी इसमें शामिल कर लिया। अर्जुन ने सचिन को बताया कि मंजेश के खाते में 38 लाख रुपये है और उसे उसका पासवर्ड पता है। यदि मंजेश की हत्या कर दी जाए तो सारी रकम उसके खाते से निकाल लेंगे। इसके बाद दोनों ने मंजेश को पार्टी के बहाने चंद्रबनी में कमरे पर बुलाया और मंजेश को शराब पिलाकर जूते के फीते से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के मास्टरमाइंड संजय निवासी जलवायु टावर झाझरा, प्रेमनगर और आरोपी अर्जुन निवासी ग्राम बिजोली, सोनीपत, अफजल मलिक निवासी बुलाकीवाला प्रेमनगर सचिन निवासी भगवानपुर, हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन






संजय और मंजेश में हिस्सेदारी को लेकर था विवाद

मृतक मंजेश और हत्या का मास्टरमाइंड संजय उर्फ फौजी दोनों आपस में पार्टनर थे। अर्जुन भी मंजेश के साथ प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। आरोपी संजय उर्फ फौजी ने राजपुर रोड सहस्त्रधारा और झाझरा हाइवे के पास जमीन प्लॉटिंग के लिए उठाई थी। इसमें मंजेश संजय से आधी हिस्सेदारी मांग रहा था। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें