फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छह जनवरी को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का दिल्ली में इंतजार करूंगा : मनीष सिसोदिया

Tue, 05 Jan 2021 10:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मदन कौशिक के लिए कहा है कि 40 मिनट के इंतजार के बाद यह तय हो गया है कि प्रदेश की भाजपा सरकार के पास बताने के लिए एक काम भी नहीं है। उन्होंने कहा कि अब वह छह जनवरी को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का दिल्ली में इंतजार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की संस्कृति चुनौती देकर भाग जाने की है।

विज्ञापन


बहस को नहीं पहुंचे उत्तराखंड के मंत्री कौशिक तो सिसोदिया ने कहा- चुनौती देकर भाग जाना भाजपा की संस्कृति 

सोमवार को सुबह करीब 11 बजे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम पहुंचे। यहां उन्होंने अपने सामने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के लिए कुर्सी लगवाई थी। वह करीब 40 मिनट तक वहां कौशिक का इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं आए।
विज्ञापन


इसके बाद सिसोदिया ने कहा कि मैं बहुत उम्मीद से आया था कि त्रिवेंद्र रावत के सरकार के मंत्री 100 नहीं, कम से कम पांच काम गिनाने आएंगे। मुझे लगता था कि शायद उनका यह मन बन जाए तो सरकार ने अगर काम किया है तो लोकतंत्र में बहस करने में कोई परेशानी की बात नहीं है, लेकिन अफसोस उनकी सरकार ने उत्तराखंड में कोई काम नहीं किया, इसलिए गिनाने नहीं आ पाए।

उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति चुनौतियों का सामना करने की है लेकिन भाजपा की संस्कृति चुनौती देकर भाग जाने की है। अब उन्होंने मदन कौशिक को छह जनवरी को दिल्ली आने का न्योता दिया है।

उन्होंने कहा कि अगर मदन कौशिक दिल्ली आए तो वह उन्हें केजरीवाल मॉडल की हकीकत दिखाएंगे। तीन साल में बदली हुई स्कूलों की सूरत भी दिखाएंगे। एक सवाल के जवाब में सिसोदिया ने कहा कि अन्ना हजारे का आशीर्वाद उनके साथ है। कुछ लोग अनर्गल बातें कर रहे हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

कांग्रेस को वोट देने का मतलब भाजपा को वोट

मनीष सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब है बीजेपी को वोट देना। कांग्रेस को कोई वोट देता है तो बाद में उसका विधायक बीजेपी की गोद में ही बैठता है। गोवा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक में ऐसा देखने को मिल चुका है।

अगले चुनाव में मुकाबला भाजपा-आप के बीच

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुकाबला सीधे भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच ही होगा। हम चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वक्त आने पर वह उत्तराखंड में अपने नेता की घोषणा करेंगे और वह बहुत ईमानदार छवि वाला होगा।

चार साल में हो गए जीरो वर्क मुख्यमंत्री

सिसोदिया ने कहा कि यह बात हम नहीं बल्कि यहां की जनता बोल रही है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत जीरो वर्क मुख्यमंत्री हैं। हो सकता है कि कुछ योजनाएं फाइलों में ही बनाई हों। खुद भाजपा के विधायक पूरन फर्त्याल ही काफी बताते रहते हैं। कई विधायक, मंत्री, ओएसडी के कारनामे किसी से छिपे नहीं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें