फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: मंगलौर से बसपा विधायक अंसारी का नोएडा में उपचार के दौरान निधन, सीएम धामी ने परिवार को बंधाया ढांढस

Mon, 30 Oct 2023 01:05 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का आज सोमवार सुबह निधन हो गया। अंसारी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। और तीन दिन से वेंटिलेटर पर थे। 
विज्ञापन
बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलौर से बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का लंबी बीमारी के चलते नोएडा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना कस्बे में पहुंचते ही समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। शव कस्बे में पहुंचने पर पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद देर शाम उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम विधायक सरवत करीम अंसारी (66) को ऑक्सीजन लेवल कम होने पर मंगलौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर शुक्रवार रात को ही उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें...Kotdwar:  दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल से पहुंची नई एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, मचा हड़कंप
विज्ञापन


सोमवार दोपहर को उनका शव पैतृक आवास पर पहुंचा। वहां उन्हें पुलिस प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद रोडवेज बस स्टैंड में उनके जनाजे की नमाज पढ़ाई गई। नमाज के बाद मोहल्ला इस्लामनगर स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वहीं, बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्पीकर रितु खंडूड़ी समेत बसपा, भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अंसारी कुछ माह पूर्व दिल की बीमारी से भी पीड़ित थे। इलाज के बाद वह स्वस्थ हो गए थे। वो मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले वह 2012 से 2017 तक बसपा के ही टिकट पर मंगलौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन


बसपा विधायक के निधन पर कैबिनेट ने शोक जताया
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मंगलौर के बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के असामयिक निधन पर दो मिनट का शोक व्यक्त किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इससे पूर्व सीएम ने दिवंगत अंसारी के पुत्र से फोन पर बात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें