फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई ने छोटे भाई की बीवी को बेरहमी से पीटने के बाद फाड़े उसके कपड़े और फिर...

Wed, 20 Jun 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
Rape
विज्ञापन

बेड़ीनाग के एक गांव में बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की पत्नी से मारपीट और उसे निर्वस्त्र करने के प्रयास का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


मामला छह जून का है, लेकिन राजस्व पुलिस ने मंगलवार को ही विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी अब तक कानून के शिकंजे से बाहर हैं और राजस्व पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

राजस्व उप निरीक्षक शिवेंद्र कुमार ने बताया कि एक युवक अपने गांव गया था, जहां उसकी अपने भाई की पत्नी से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि उसने उसे पीटा और आरोप है कि बहू के कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र करने का भी प्रयास किया। भाई ने बीच बचाव कर अपनी पत्नी को आरोपी भाई के चंगुल से छुड़ाया। घटना के समय आरोपी को शराब के नशे में बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घटना के बाद से आरोपी फरार

पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि आरोपी ने अपने छोटे भाई के मकान की रेलिंग और दरवाजे की चाखैट भी तोड़ डाले। छोटे भाई ने राजस्व पुलिस में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। राजस्व उप निरीक्षक शिवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 354, 354 (ख), 452, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

आरोपी घटना के बाद से फरार है। बताया कि पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के बयान दर्ज करा दिया है।  

आरोपी की पत्नी ने पटवारी पर लगाया अभद्रता का आरोप 
महिला से मारपीट और अभद्रता के आरोपी की पत्नी ने राजस्व उप निरीक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाया है। सोमवार को इस मामले में आरोपी की पत्नी ने डीएम सी रविशंकर को पिथौरागढ़ में इस आशय का प्रार्थनापत्र दिया। डीएम ने बेड़ीनाग के एसडीएम को जांच के लिए कहा है। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने कहा है कि इस पूरे प्रकरण की जांच तहसीलदार रघुवीर सिंह करेंगे। दूसरी तरफ आरोपी द्वारा सीजेएम कोर्ट में समर्पण की अर्जी लगाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें