पुलिस की पूछताछ में आरोपी बताया कि घटना के दिन जब वह शाम को घर पहुंचा तो उसने शराब पी रखी थी। उस समय घर में बहू अकेली थी। नशे में उसने बहू के साथ बलात्कार किया और भेद खुलने के डर से उसने घर में पड़ी प्रेस की तार से बहू की गला दबाकर हत्या कर दी।
आरोपी ने बताया कि इस बीच उसकी पत्नी आ गई तो उसने अपनी पत्नी का भी गला घोंट दिया और फरार हो गया। उसने बताया कि वह इसके बाद जयपुर और भरतपुर गया। इतने दिन वहीं बस अड्डे पर रहा। इसके बाद वह जब रुद्रपुर आया तो उसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसकी पत्नी के एक जोड़ी कुंडल और बहू का मंगलसूत्र बरामद कर लिया।
एसएसपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये नगद ईनाम देने की घोषणा की है। कोतवाल मोहन चंद पांडे ने बताया कि अतिरिक्त साक्ष्य जुटाने के लिए आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
टीम में शामिल एसओजी और पुलिस कर्मी
सीओ हिमांशु शाह, कोतवाल मोहन चंद पांडे, एसआई सतपाल सिंह पटवाल, नवीन बुधानी, कांस्टेबल इरशाद उल्ला, सुरेश बिष्ट, माधो सिंह, कुलदीप आर्य, एसओजी के प्रभारी उमेश मलिक, प्रकाश भगत, देवेंद्र कन्याल, दिनेश चंद्र, संजय धोनी, महिला कांस्टेबल तारा कोंरगा शामिल थे।