फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मन की बात' में पीएम मोदी ने उत्तराखंड राज्य को दी बधाई

Mon, 26 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
man ki baat - फोटो : man ki baat
विज्ञापन

विज्ञापन
खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) राज्य बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में इस बात का खासतौर पर उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के मुबारकपुर गांव की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि रमजान माह के दौरान गांव के लोगों मिलकर शौचालय बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


इसके लिए सरकार की ओर से गांव वालों को 17 लाख रुपये की सहायता दी गई, लेकिन उन्होंने वापस कर दिया। उन्होंने कहा कि सिक्किम, हिमाचल प्रदेश और केरल पहले ही खुले में शौच मुक्त घोषित हो चुके हैं। इस सप्ताह उत्तराखंड और हरियाणा भी ओडीएफ घोषित हुए हैं। पीएम ने इन पांचों राज्यों की सरकार और जनता का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

सीएम बोले, ये उत्तराखंड के लिए गौरव की बात

trivendra singh rawat
प्रधानमंत्री द्वारा सराहना किए जाने पर उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह हमारे के लिए बहुत की गौरव की बात है कि पीएम ने प्रदेश के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है और स्वच्छता कार्यक्रम ने जन आंदोलन का रूप ले लिया है।

यह दूसरी बार है जब पीएम ने मन की बात कार्यक्रम ने उत्तराखंड का उल्लेख किया है। इससे पहले 26 मार्च को उन्होंने रिस्पना नदी को लेकर देहरादून की एक बेटी द्वारा भेजे गए पत्र का उल्लेख किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें