आरोप है कि वहां से चांफी निवासी राजेश ने उसे अपनी जीप में लिफ्ट दी और काठगोदाम ले गया। इसके बाद राजेश उसे भवाली, रामगढ़ रोड स्थित सनग्लो गेस्ट हाउस ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
आज अदालत में दर्ज किए जाएंगे किशोरी के बयान
एसआई अनिल आर्या और बबीता मेहरा ने बताया कि किशोरी के बयानों के आधार पर आरोपी राजेश के विरुद्ध पॉक्सो, अपहरण, बलात्कार के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक अन्य आरोपी राशिद की भी तलाश की जा रही है। बुधवार को अदालत में किशोरी के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद राशिद पर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक रामगढ़ रोड स्थित सनग्लो गेस्ट हाउस बिना लाइसेंस के चल रहा था। बिना आईडी के कमरा देने के आरोप में पुलिस ने गेस्ट हाउस के केयरटेकर दिनेश कुमार को भी हिरासत में ले लिया।
इसके बाद सनग्लो गेस्ट हाउस के चार कमरों में ताला लगाकर बंद कर दिया गया। आरोपी की डीआई जीप को भी जब्त कर लिया गया है।
ये धाराएं लगाईं
- 376 बलात्कार
- 363, 365 अपहरण
देहरादून के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती से दुराचार का मामला सामने आया है। युवती ने चुक्खू मोहल्ला निवासी साहिल सिद्दीकी पर आरोप लगाया है।
आरोप है कि साहिल ने उससे पहले दोस्ती की और फिर बहाने से अपने घर बुलाकर दुराचार किया। एसएसआई अशोक राठौर ने बताया कि साहिल ने मंगलवार को भी युवती के साथ जबरदस्ती की थी।
इस पर युवती थाने पहुंची और उसके खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साहिल को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।