फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां शिकारियों को चकमा दे रहे हैं आदमखोर गुलदार

Sun, 26 Jul 2015 09:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, श्रीनगर-देवप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के भटोली गांव में दमखोर गुलदार निशानेबाजों को खूब चक्कर कटा रहे हैं। लोगों को दिन दहाड़े गुलदार दिखाई दे रहा है, लेकिन शूटर मौके पर पहुंचते ही गायब हो रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात गुलदार को निशाना बनाते हुए शिकारियों ने गोली भी चलाई, लेकिन गुलदार भाग निकला। देवप्रयाग क्षेत्र के भटकोट गांव में नौ जुलाई और श्रीनगर क्षेत्र के भटोली गांव में 19 जुलाई को गुलदार दो महिलाओं को मार डाला था। इसके बाद से गुलदार को मारने के लिए निशानेबाज तैनात किए गए हैं।

गुलदार मवेशियों और पालतू पशुओं को मार रहे हैं, लेकिन वह निशाने पर नहीं आ रहे हैं। भटोली के कुमराड़ा तोक में शुक्रवार शाम गुलदार ने एक कुत्ता मार डाला। रात लगभग नौ बजे ग्रामीणों ने गुलदार की हलचल देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की छत पर देखा गुलदार, की छुट्टी

मौके पर पहुंचे निशानेबाज जॉय हुकिल और नवाब जैफी ने अंधेरे में आंखें चमकती हुई देखी। निशाना बनाते हुए उन्होंने दो राउंड गोलियां दागी, लेकिन गुलदार बच गया।

देवप्रयाग क्षेत्र में भी गुलदार की दहाशत बढ़ती जा रही है। जूनियर हाईस्कूल दनसाण की छत में  सुबह छह बजे गुलदार दिखने से स्कूल की छुट्टी करनी पड़ी।

वहीं देवप्रयाग नगर के समीप स्थित बागी गांव में रोज की भांति शिव मंदिर में पूजा करने जा रहे सुनील पांडे पर गुलदार ने झपट्टा मारने की कोशिश की।

सुभाष मिश्रा ने बताया कि तीन दिन से गुलदार घरों के आसपास घूम रहा है। बागी गांव में ग्रामीणों ने गाय को गुलदार के पंजों से छुड़ाया। इसके बाद भटकोट से गुलदार बागी गांव पहुंच गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें