फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः इस कदम से भाजपा के स्टिंग 'वॉर' पर फिरा पानी

Sat, 25 Jul 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कथित स्टिंग ऑपरेशन के मामले में शुक्रवार को आईएएस अफसर मोहम्मद शाहिद को आबकारी, सुराज भ्रष्टाचार निवारण व सूचना जनसंपर्क विभाग के सचिव और सीएम के सचिव पद से हटा दिया गया।
विज्ञापन


चारों विभागों से कार्यमुक्त किए जाने की पुष्टि करते हुए मुख्य सचिव एन रविशंकर ने कहा कि शाहिद ने इसके लिए अनुरोध किया था। शाहिद के पास अब केवल अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ही रहेगा। माना जा रहा है कि शाहिद के इस कदम से भाजपा के आक्रामक तेवर और पार्टी के अंदर सक्रिय हुई विरोधी ताकतों के भारी दबाव से सीएम को राहत मिलेगी।

शाहिद ने पत्र लिखा था कि अशोक पांडेय नाम के किसी व्यक्ति ने बुधवार को दिल्ली में प्रेसवार्ता करके आबकारी ठेकों के संबध में एक सीडी जारी की थी। इसे बाद इसे कुछ इलेक्ट्रानिक चैनलों पर भी दिखाया गया।
विज्ञापन


पत्र में उन्होंने सीडी की विषय वस्तु का खंडन करते हुए लिखा कि चूंकि विषय आबकारी विभाग से जुड़ा हुआ है और शासन इस पूरे प्रकरण की जांच करवाना चाहता है, लिहाजा उन्हें संबंधित विभागों से कार्यमुक्त करना उचित होगा। इससे सरकार की विश्वसनीयता और जांच की निष्पक्षता दोनों ही बनी रहेगी।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पहले घिरी और अब आक्रामक हुई भाजपा ने स्टिंग ऑपरेशन आम होने के बाद से सीएम सचिव शाहिद के साथ सीएम हरीश रावत को भी निशाने पर लिया था। लेकिन सीएम जिद पर अड़े थे कि वे सीडी की वास्तविकता (फोरेंसिक जांच) जाने बिना वे शाहिद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे।

उनके इस स्टैंड ने भाजपा के विरोध को ताकत दे दी थी, सीएम रावत को भ्रष्टाचार में लिप्त बताते हुए भाजपाई धरना-प्रदर्शन में जुट गए थे। माना जा रहा है कि इस बदले हुए घटनाक्रम में भाजपाइयों की रणनीति को झटका लगेगा। उन्हें नए सिरे से रणनीति बनानी होगी।
विज्ञापन

सीडी मिली पर नहीं होगी जांच : हरीश

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कथित स्टिंग की सीडी मिल तो गई है लेकिन इसे जांच के लिए सरकार नहीं भेजेगी। पहले स्टिंग करने वाले का मंशा तो पता चले। उन्होंने कहा कि यदि कोई जिम्मेदार व्यक्ति आकर सीडी देगा तो ही जांच के लिए भेजी जाएगी।

सचिवालय में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि स्टिंग करने का मकसद भी सामने आना चाहिए। यदि स्टिंग करने वाला वास्तव में भ्रष्टाचार पर चोट करना चाहता है तो सीडी लेकर मेरे पास आए, मैं जांच कराऊंगा।

यदि मेरा अफसर दोषी मिला तो कार्रवाई होगी। लेकिन यदि इस कथित स्टिंग को केवल ब्लैक मेल के लिए किया है तो फिर जनता सब देख रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रकरण की रिपोर्ट से प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी को भेजी गई है।

राज्यपाल को भाजपा आज सौंपेगी सीडी
भाजपाई शनिवार को राज्यपाल को स्टिंग वाली सीडी भी सौंपेंगे। प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलकर सीबीआई जांच और राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेगा।

भाजपा विधायक भीमलाल बने सीएम के प्रहरी
भाजपा भले ही हरीश रावत को घेरने की कोशिश में हो, लेकिन पार्टी के ही निलंबित विधायक भीमलाल आर्य, मुख्यमंत्री के साथ खड़े हो गए हैं। आर्य ने अपनी ही पार्टी को कहा कि यह कथित स्टिंग ऑपरेशन सीएम हरीश रावत की विकास की मुहिम को बाधित करने की कोशिश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें