फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई साल के बच्चे को घर के दरवाजे से उठा ले गया बाघ

Mon, 22 Aug 2016 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तराखंड के चौना गांव में घर से दरवाजे से एक आदमखोर बाघ ढाई साल के बच्चे को उठा ले गया। इस घटना के बाद से परिवारजन सदमे में हैं।
विज्ञापन


अभी तक बच्चे का शव बरामद नहीं हुआ है। सोमवार की सुबह ढाई साल के बच्चे श्याम सिंह पुत्र बिशन सिंह ग्राम चौना को बाघ उठा ले गया।

उधर, रविवार की रात टिहरी जिले में घनसाली के तालिबन गांव में गुलदार ने एक म‌हिला बरखा सिंह पत्नी ‌सोबन सिंह पर हमला कर दिया। जिसके बाद घायल महिला को स्‍थानीय अस्पताल ले जाया गया। उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने महिला को घर भेज दिया।
विज्ञापन

आंगन में खेल रही सात वर्षीय बालिका को तेंदुए ने मार डाला

गुलदार
नेपाल के बैतड़ी जिले के मकैल गांव में शनिवार शाम आंगन में खेल रही सात वर्षीय बालिका को तेंदुए ने मार डाला। बालिका का शव रविवार को घर से 700 मीटर दूर डाबरा के जंगल में मिला है। वह गंगेश्वर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ती थी।

इस इलाके में तीन वर्ष पहले तेंदुए का जबर्दस्त आतंक मचा था। तब उसने 22 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। फिर से तेंदुए की धमक से लोग दहशत में हैं। बताया गया कि मकैल गांव के हीरा चंद की सात वर्षीय बेटी चंचला शनिवार शाम आठ बजे घर के आंगन में खेल रही थी।

तभी घर के कोने में दुबका तेंदुआ उसे उठा ले गया। बालिका के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार एवं गांव के लोगों ने तेंदुए का पीछा किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह फिर से खोज की गई तो बालिका की क्षत-विक्षत लाश बरामद हुई है।

बैतड़ी में जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी निरीक्षक सुरेंद्र बम ने बताया कि पाटन चौकी से पुलिस टीम घटनास्थल को रवाना हो गई है। वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे इलाके में दहशत है। लोगों ने वन विभाग से तत्काल तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें