फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः पिता ने बेटा-बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी और दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

Tue, 30 Jul 2019 11:03 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून जिले के डोईवाला में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में रोही माला के नागल ज्वालापुर की बुक्सा बस्ती में रहने वाले राम सिंह पुत्र खुशीराम ने देर रात अपने परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार लाठी सिर पर लगने से राम सिंह के 13 वर्षीय पुत्र विनय और 12 वर्षीय पुत्री मुस्कान की मौके पर ही मौत हो गई।

मानसिक रूप परेशान था

उसकी पत्नी रीना (35) और दूसरी पुत्री भूमिका (14) को उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि पिछले काफी दिनों से राम मानसिक रूप परेशान था। इसके पीछे जमीन बेचने को कारण बताया जा रहा है।
 
सोमवार देर रात घर का दरवाजा बंद करके उसने परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बस्ती के लोगों ने आवाज सुनी तो खिड़की तोड़कर उसे बचाया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। आरोपी के घरवालों ने अभी तक मामले को लेकर कोई बात नहीं कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें