फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे ने फूंकी तीन बाइक और एक स्कूटी

Sat, 28 Nov 2015 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरफिरे युवक ने पुरानी रंजिश के चलते एक बाइक में आग लगा दी। जिससे पास खड़ी दो अन्य बाइक और एक स्कूटी भी जलकर राख हो गई। पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन


पपड़ियान-सिरपुर निवासी बबलू पुत्र सूरत सिंह के साथ ही गांव के तीन अन्य लोगों ने अपनी बाइक और स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर रखी थी। शुक्रवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो चारों वाहन राख हो चुके थे। लोगों ने इसकी सूचना डाकपत्थर पुलिस को दी।

रंजिश के चलते दिया अंजाम
चौकी प्रभारी प्रताप सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। बबूल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच पड़ताल में पता चला कि बबलू की गांव के मटनू पुत्र गुणिया नाम के युवक से पुरानी रंजिश है, जिस पर पुलिस ने शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने आग लगाने की बात कबूली। बताया कि उसने पेट्रोल की टंकी का पाइप निकाल कर आग लगाई। वह सिर्फ बबूली की बाइक जलाना चाहता था, लेकिन आग की चपेट में अन्य वाहन भी आग गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें