फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की पत्नी से प्यार में सब कुछ लुटा बैठा 'दीवाना'

Thu, 04 Feb 2016 01:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के हल्द्वानी में दोस्त की पत्नी से प्रेम के चक्कर में व्यक्ति ने डंपर और जमीन लुटा दी। दोस्त के सऊदी अरब से लौटने पर विवाद हुआ तो पुलिस ने दोनों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। बनभूलपुरा पुलिस ने उसकी जमीन को कुर्क करने के लिए अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन


बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि उजालानगर निवासी एक व्यक्ति कुछ साल पहले सऊदी अरब काम की तलाश में चला गया। इस बीच उसके घर उसके दोस्त अतीक का आना जाना बढ़ गया। धीरे धीरे अतीक और उसकी पत्नी की नजदीकियां बढ़ गई।

दोनों साथ साथ पति पत्नी की तरह रहने लगे। मार्च २०१५ में दोनों ने निकाह भी कर लिया। अतीक का कहना है कि उसने अपने तीन डंपर और जमीन बेचकर दोस्त की पत्नी के नाम से गौजाजाली में प्लाट ले लिया।
विज्ञापन


दोस्त जब सऊदी अरब से लौटकर आया तो महिला फिर अपने पहले पति के पास चली गई। इस मामले में अतीक और दोस्त के बीच विवाद भी हुआ। थानाध्यक्ष ने दोनों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि जमीन को धारा १४५ के तहत कुर्क करने के लिए अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें