कुत्ते को मारने के विवाद की खुन्नस में एक शादी समारोह में आरोपी को चाकू मारकर घायल कर दिया गया।
अफरातफरी के बीच हमलावर को पकड़ लिया गया, जबकि घायल को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सप्लाई चौकी क्षेत्र में लुहार गली निवासी अनिल कुमार का कुत्ता कुछ दिन से बीमार है।
मंगलवार रात दवा लगाकर उन्होंने कुत्ते को बाहर बांध दिया। पड़ोसी राजन ने उसकी पूंछ दबा दी थी।
आरोप है कि कुत्ते को लात मारा गया। इसी बात पर दोनों पक्षों में गरमा-गरमी हो गई थी। तब लोगों ने बीच-बचाव करा दिया था।