फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बच्चे के पिता ने प्रेमिका से की शादी, फिर दोनों ने खाया जहर

Fri, 30 Jun 2017 01:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
marriage
विज्ञापन
एक बच्चे के पिता और लड़की इश्क के बुखार में पड़ गए। दोनों ने पहले मंदिर में शादी की फिर जहर खा लिया। प्रेमिका की मौत हो गई है। जानिए, पूरा मामला...
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आईटीआई कर्मी हरीश चंद्र (26) पुत्र ठाकुर राम निवासी ग्राम ज्यूला-ग्वालाकोट ने 29 जून की सुबह करीब चार बजे अपने घर फोन किया कि उसने पैखाम के जंगल में जहर पी लिया है।

उसके परिजन करीब 5:30 बजे वहां पहुंचे तो देखा हरीश चंद्र और उसके बगल में 23 वर्षीय युवती कमला आर्या निवासी बिरलवा-अधूरिया अचेतावस्था में पड़ी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 108 एंबुलेंस से दोनों को सोमेश्वर अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


डाक्टरों ने कमला आर्या को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरीश चंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

शादी के बाद खाया दोनों ने जहर

suicide attempt - फोटो : amarujala
सोमेश्वर के थानाध्यक्ष ब्रिजेंद्र साह के बताया कि युवती अल्मोड़ा जाने की बात कहकर बुधवार को घर से निकली थी। आईटीआई कर्मी हरीश चंद्र का एक बेटा है और उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी ने करीब छह माह पहले उसके खिलाफ रिपोर्ट  दर्ज कराई थी।

घटनास्थल से पुलिस को एक गिलास में नीले रंग का जहरीला पदार्थ मिला है जिसे जांच के लिए भेजा जा रहा है। इसके अलावा युवती के बैग से एक शादी का लाल जोड़ा भी मिला है।

जिससे पुलिस आशंका जता रही है कि दोनों ने मंदिर में विवाह करने के बाद यह कदम उठाया होगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें