एक वाहन गढ़वाल से हरिद्वार की ओर आ रहा था, तभी एक हादसे के चलते वाहन खाई में गिर गया। लेकिन एक चमत्कार ने तीन लोगों की जान बचा ली।
घटना 30 जून सुबह साढ़े पांच बजे की है।। एक ट्रैक्टर वाहन में मिक्चर मशीन को लेकर कीर्तिनगर से हरिद्वार की ओर जा रहा था। तभी सड़क पर स्थित कैलाश होटल के पास वाहन के गियर में दिक्कत आ गई।
जिससे वह वहीं फंस गया। लेकिन कुछ ही देर में सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गया। वाहन में तीन लोग सवार थे।