फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगा की पत्नी ने भेजे अश्लील एसएमएस

Wed, 02 Oct 2013 01:01 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दारोगा पति के खिलाफ पत्नी के आरोप गलत साबित हुए तो उसने मामले की जांच करने वाली महिला पुलिस अफसर को अश्लील और गाली-गलौच के एसएमएस भेजकर धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


महिला पुलिस अफसर ने उसके खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। हरिद्वार में तैनात एक दरोगा पर उसकी पत्नी ने एक महिला से अवैध संबंध और प्रताड़ित करने जैसे आरोप लगाते हुए डीआईजी गढ़वाल रेंज अमित सिन्हा से शिकायत की थी।

मामले की जांच हुई तो आरोप गलत पाए गए। दून में तैनात महिला पुलिस अफसर ने 31 अगस्त को डीआईजी को जांच रिपोर्ट सौंपी थी।

अश्लील और गाली-गलौच के एसएमएस भेजे
इस बात का पता चलने पर दरोगा की पत्नी ने महिला अफसर को अश्लील और गाली-गलौच के एसएमएस भेजने शुरू कर दिए। वह अक्सर देर रात फोन कर महिला अफसर को परेशान करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अफसर ने दरोगा की पत्नी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें