फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल लेकर टंकी पर चढ़े मलेरिया सुरक्षा कर्मी

Tue, 15 Sep 2015 11:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया सुरक्षा कर्मी टंकी पर चढ़ गए। टंकी पर चढ़े कर्मियों अपने साथ पेट्रोल लेकर चढ़े हैं।
विज्ञापन


सोमवार को देर रात एमपीडब्ल्यू के चार कर्मी आयुष संगठन द्वारा अपनी मांगों के लेकर देहरादून में सर्वे चौक स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। टंकी पर चढ़ने वालों में एमपीडब्ल्यू संगठन के देवानंद, प्रकाश जोशी, ललित कुमार और बंटी सिंह शामिल हैं।

ये कर्मी अपने साथ एक बोतल पेट्रोल व पांच लीटर पेट्रोल का केन लेकर टंकी पर चढ़े हैं और इन्होंने मांगे पूरी न होने पर आत्मदाह की धमकी दी है। आपके बता दें कि ये कर्मी राज्यपाल को इच्छा मृत्यु की स्वीकृति का ज्ञापन दे चुके हैं।
विज्ञापन


मलेरिया सुरक्षा कर्मी बहाली की मांग को लेकर नौ मार्च 2015 से धरने पर बैठे हैं। इसके साथ ही बहाली को लेकर कर्मियों द्वारा सात सितंबर से आमरण अनशन चलाया जा रहा है। प्रदेश भर में इन कर्मियों की संख्या 196 है। उक्त आंदोलन सुदामा जोशी (प्रदेश अध्यक्ष) की देख-रेख में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें