सोमवार को दून अस्पताल के सीएमएस कार्यालय में एक मनोरोगी ने जमकर हंगामा काटा। डॉक्टर के अस्पताल में मौजूद न होने पर वह सीएमएस कार्यालय में आ धमका और उसका उपचार करने वाले चिकित्सक के नहीं मिलने की बात कही।
सीएमएस डॉ. आरएस असवाल ने उसका पर्चा देखा तो पता चला वह मनोरागी है। इस पर सीएमएस ने मरीज को बताया कि उसका इलाज कर रहा डॉक्टर छुट्टी पर है, इसलिए कल आ जाना। इस पर मरीज तैश में आ गया और कहा कि वह बड़ी दूर से आया है, दवाई लिए बिना नहीं लौटेगा।
सीएमएस ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह मासूमियत से बोला कि आप भी डॉक्टर हो, आप ही दवाई लिख दो। इस पर सीएमएस समेत अन्य लोगों ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया। हालांकि, इसके बाद भी वह काफी देर तर सीएमएस कार्यालय में ही बैठा रहा। बाद में वह चुपचाप कार्यालय से निकल गया।