फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजबः इस घास से पर्दे भी बना सकते हैं आप

Fri, 15 Nov 2013 04:01 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूई घास से बने आईटम्स इस्तेमाल कर आप अपना घर सजाने के साथ ही स्किन को भी हेल्दी रख सकते हैं।
विज्ञापन


खासा आकर्षित कर रही है घास
पूरी तरह से प्राकृतिक रूप से तैयार यह इस घास के आइटम्स इन दिनों देहरादून के परेड ग्राउंड में लगे ट्रेड महोत्सव में लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। वेस्ट बंगाल के स्टॉल पर बाबूई घास के पर्दे, डाइनिंग टेबल सेट, शगुन की टोकरी, मेट्स आदि आइटम्स सजे हुए अलग ही दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें, हल्के झटकों से ‘हल्की’ हो रही है धरती

इन्हें देख लोग भी इनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। प्रकृति के साथ जुड़ने का संदेश दे रहे यह आइटम्स स्किन के लिए भी बेहद अच्छे बताए जा रहे हैं। यहां सजे आइटम्स की कीमत 250 से लेकर 600 तक है।
विज्ञापन


पढ़ें, संतों से मोदी का 'रोल' जानने हरिद्वार पहुंचे सिंघल

स्टॉल विक्रेता शुभ्रतो रॉय ने बताया कि शगुन की टोकरी में चॉकलेट्स, टॉफियां कुछ भी रखकर एक-दूसरे को गिफ्ट किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बाबूई घास को मॉडीफाई करके नया लुक दिया गया है। ताकि यह दिखने में बेहद आकर्षक लगे।
विज्ञापन


फैंसी शावर भी खास
अहमदाबाद से पहुंचे स्टॉल में लगे फैंसी शावर भी खास दिखाई दे रहे हैं। प्लास्टिक से बने इन शॉवर में बूथ डिवाइड किए गए हैं। घूमता पंखा बूथों में पानी बांटता है ताकि पानी एक दिशा में ही गिरे। स्टॉल विक्रेता प्रवीन त्यागी ने बताया कि इसे बॉथरूम शावर के अलावा पौधों में पानी देने और गाड़ी धोने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कीमत 40 रुपए है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें