फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun : आशारोड़ी में बड़ा हादसा... छह गाड़ियां आपस में टकराकर पलटीं, एक की मौत; कई घायल

Thu, 14 Nov 2024 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

बताया जाता है कि यहां छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं और पलट गईं। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
हादसे में कई लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशारोड़ी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं और पलट गईं। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार शारोड़ी चेक पोस्ट पर बुधवार की रात भयंकर हादसा हो गया। एक-दूसरे से टकराकर एक के बाद छह गाडि़यां पलट गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में दो सेल्स टैक्स अधिकारी हैं।

विज्ञापन


दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शहर के बाहर आशारोड़ी के पास चेक पोस्ट है। यहां जांच के लिए माल वाहक वाहन समेत अन्य गाडि़यां रोकी जाती हैं। बुधवार रात को भी जांच के लिए अधिकारियों ने एक यूटिलिटी को रोका हुआ था। इसके पीछे एक कार ने ब्रेक लगाए और उसके पीछे आ रहे कंटेनर के ब्रेक नहीं लगे और दाई तरफ जाकर उसने यूटिलिटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि यूटिलिटी और कंटेनर पलट गए। पीछे से आ रहे दो डंपर भी कंटेनर से टकराकर पलट गए। घटनास्थल पर एक कार भी पलटी है और बाइक भी टकरा गई।

एसएचओ पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि हादसे में यूटिलिटी में सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखदेव निवासी दमकड़ी सहारनपुर के रूप में हुई। सुखदेव का बेटा सुधांशु गंभीर रूप से घायल है। इस दौरान सेल्स टैक्स के कर्मचारी सुमन दास और नवीन महर भी घायल हुए हैं। पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें