डोकलाम पर चीन के बिगड़े रवैये का अंत अब युद्ध ही है। चीन को धूल चटाने में भारतीय सेना सक्षम है। ऐसे में अगर वे नहीं मानें तो हम युद्ध करने से पीछे नहीं हटेंगे। यह बात मेजर जनरल जीडी बख्शी (रि.) ने कही।
जम्मू-कश्मीर समेत देश के अन्य हिस्सों में आतंकवाद और अलगाववाद के प्रति कठोर नीति को जमीन पर उतारने के पक्षधर मेजर जनरल जीडी बख्शी (रि.) ने चीन को उसी की भाषा में जवाब देने की वकालत की है।
उन्होंने कहा कि दोकलाम समेत अन्य मामलों में अगर चीन अतिक्रमणवादी रुख नहीं छोड़ता है तो भारत को भी आक्रमक रवैया अपनाना होगा, भले ही इसका परिणाम पूर्ण युद्ध ही क्यों न हो। क्योंकि इस बार हम चीन को धूल चटाने में सक्षम हैं।