शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम
- फोटो : फाइल फोटो
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से मुलाकात की। इस दौरान शंकराचार्य ने उन्हें कुंभ स्नान का न्योता दिया। महाराष्ट्र के निवासियों को भी कुंभ स्नान को प्रेरित करने की सलाह दी। शंकराचार्य महाराज ने दिल्ली में हुए दंगों को सुनियोजित बताते हुए सतर्कता बरतने का आह्वान किया। कहा कि नेता भी सोचें, दल नहीं राष्ट्रहित सर्वोपरि हो।
कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि देश रहेगा तो सत्ता रहेगी। दिल्ली के दंगों से हिंदुओं को सबक लेना चाहिए। उन्हें आपसी ऊंच-नीच छोड़ संगठित होना चाहिए। पाकिस्तान को आतंकवाद की जननी बताते हुए उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान का अस्तित्व है, इस्लामिक आतंकवाद समाप्त नहीं हो सकता।
मौके पर शिवालिकनगर के चेयरमैन राजीव शर्मा, पूर्व चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी, अभिषेक कौशिक, योगेश पांडेय, अन्नू कक्कड़, संजना शर्मा, नरेश शर्मा, हरजीत सिंह, डॉ. गौरव मनोचा, स्वदेश चौधरी, पार्षद सचिन अग्रवाल, विपिन चौहान, मयंक चौहान, पार्थ दूबे आदि भी मौजूद रहे।