फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा पहुंचीं देहरादून, 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग शुरू

Thu, 08 Jan 2026 04:45 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

मणिपुर की एक लव स्टोरी पर आधारित फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' सामाजिक मुद्दों को गहराई से छूती है। इसकी शूटिंग के लिए वायरल गर्ल मोनालिसा देहरादून पहुंचीं हैं।
विज्ञापन
वायरल गर्ल मोनालिसा पहुंचीं देहरादून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के चर्चित निर्माता-निर्देशक सनोज मिश्रा की महत्वाकांक्षी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग इन दिनों उत्तराखंड मे जोर-शोर से चल रही है। फिल्म की शूटिंग देहरादून, विकासनगर, मसूरी और आसपास के इलाकों में हो रही है।

विज्ञापन


इस फिल्म से महाकुंभ में वायरल हुईं मोनालिसा मुख्य अभिनेत्री के रूप में बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। उनके साथ मुख्य भूमिका में अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी नजर आएंगे। वहीं, बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव भी फिल्म का हिस्सा हैं। स्थानीय कलाकार विष्णु दुबे महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

देहरादून में सीधा शूटिंग स्थल पर पहुंचीं मोनालिसा का भव्य स्वागत किया गया। फिल्म के सह-निर्माता पंजाब सिंह मजीठिया ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन


Uttarakhand:  स्वास्थ्य विभाग को मिले सात और विशेषज्ञ चिकित्सक, चौखुटिया, डीडीहाट सहित इन स्थानों पर हुई तैनाती

विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रोडक्शन हेड पवन सिंह ने मोनालिसा को विशेष रूप से शिक्षित करने के साथ-साथ अभिनय की बारीकियां भी सिखाई हैं, जिससे वे इस बड़े मौके के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत मोनालिसा ने कहा, यहां की हवा-पानी और लोग बेहद अच्छे हैं। उत्तराखंड की खूबसूरती ने मुझे बहुत प्रभावित किया है। उन्होंने राज्य और यहां के लोगों की भरपूर तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें