दीपक रावत ने बताया कि मेला प्रशासन 31 दिसंबर तक सभी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य के साथ काम हो रहा है। कई बड़े प्रोजेक्टों पर मैनपावर बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि कोविड 19 की मौजूदा परिस्थितियों के चलते पिछले कुंभ की तर्ज पर इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ भले ही कम हो, लेकिन कुंभ की भव्यता में कोई कमी नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि भविष्य में कोविड 19 की क्या परिस्थितियां बनती हैं सरकार उसी हिसाब से गाइड लाइन जारी करेगी। सरकार की गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा।
मेला पुलिस के आईजी संजय गुंज्याल के मुताबिक पुलिस भी कुंभ के आयोजन को लेकर पूरी तरह तैयार है। कोविड की मौजूदा परिस्थितियों रही तो कुंभ में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनिवार्यता का पालन कराने के साथ कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाई जाएगी।
मौजूदा पस्थितियों के हिसाब से कुंभ दिव्य और भव्य होगा। मेला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। कुंभ नजदीक आने तक कोविड 19 का खतरा बढ़ता है तो सरकार की जो गाइड लाइन जारी होंगी उसका पालन किया जाएगा।
- दीपक रावत, मेला अधिकारी
पुलिस तैैयार है। 29 थाने और 29 सेक्टर स्थापित किए जाएंगे। मुख्यालय स्तर से ड्यूटी आवंटन की प्रक्त्रिस्या शुरू हो गई है। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनिवार्यता के साथ कांटेक्ट ट्रैसिंग बढ़ाई जाएगी।
- संजय गुंज्याल, आईजी मेला