कुंभ मेला क्षेत्र में हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों के आसपास बने पुलों पर भी इस बार खास योजना तैयार की गई है। इस बार जिस पुल से निकास होगा। उससे प्रवेश नहीं होगा। यानि जिस पुल से श्रद्धालु जाएंगे उससे वापस नहीं जा सकेंगे। इसके लिए उन्हें दूसरे पुल का इस्तेमाल करना होगा। हाथी पुल व विष्णुघाट पुल समेत धनुष पुल व अन्य पुलों पर यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
10 मिनट तक स्थिर वस्तु की मिलेगी सूचना
सीसीटीवी में इंस्टॉल किया गया नया सॉफ्टवेयर यह भी बताएगा कि कुंभ मेले में कोई वस्तु एक जगह पर कितनी देर से ठहरी हुई है। यदि कोई सामान 10 मिनट तक एक जगह पर पड़ा मिलता है तो उसके बारे में तुरंत ही पुलिसकर्मियों को सूचित किया जाएगा। इसके बाद उस वस्तु की जांच पड़ताल बम निरोधक दस्ते के माध्यम से की जाएगी।
कुंभ मेला पुलिस ने शाही स्नान के मद्देनजर इस बार मेला क्षेत्र में वन-वे की व्यवस्था की है। इसके लिए सीसीटीवी में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कराया गया है जो हर छोटी से छोटी जानकारी भी देगा।
-मुकेश ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक संचार सेल, कुंभ मेला, हरिद्वार