फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जल दिवस: पीएम मोदी ने उत्तराखंड के युवा ग्राम प्रधान से की बात, कहा-पहाड़ का पानी पहाड़ में ही लगाना है

Mon, 22 Mar 2021 11:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
विज्ञापन
ग्राम प्रधान से बात करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विश्व जल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल शक्ति अभियान की शुरुआत करते हुए देश के पांच ग्राम प्रधानों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की, जिसमें उत्तराखंड से देवप्रयाग ब्लॉक के तुंणगी गांव के युवा प्रधान अरविंद जियाल (24) भी शामिल हुए। युवा प्रधान ने इस दौरान जहां प्रधानमंत्री से जल संरक्षण के लिए अपने गांव में किए जा रहे प्रयासों को साझा किया वहीं प्रधानमंत्री की ओर से भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए दिए गए सुझावों को भी गंभीरता से सुना व समझा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का भला करना है तो पहाड़ का पानी पहाड़ में ही लगाना है। तभी पहाड़ की जवानी भी काम आएगी’।  

विज्ञापन


सोमवार को जिला मुख्यालय पर दोपहर चार मिनट हुई बातचीत में युवा प्रधान अरविंद जियाल ने अपनी ग्राम पंचायत में जल संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों को प्रधानमंत्री से साझा किया। प्रधान ने बताया कि वह गंगा उद्गम स्थल देवप्रयाग से है। बताया कि गांव के युवाओं के साथ किए गए सर्वे में उन्होंने पाया कि पहाड़ की ऊंचाई वाली जगहों में छानी व चाल खाल के माध्यम से भूजल के स्तर को बढ़ाया जाता था। गांव की महिलाओं ने पौधारोपण कर यहां जल स्तर बनाए रखने की कोशिश की है।

प्रस्तावित मनरेगा के कार्यों में जल संरक्षण को भी रखा गया है। बेकार बहने वाले वर्षा जल को सोखने लिए गड्ढों में जमा कर भूजल स्तर को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा गदेरे को मोड़कर ग्रामीण नहर के जरिए अपने खेतों तक पानी पहुंचा रहे है। जिससे जल स्रोतों को रिचार्ज किया जा रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने युवा प्रधान से पूछा कि वह कितने समय से यह कार्य कर रहे है। कहां के रहने वाले हैं और अभी वहां पर पानी की क्या स्थिति है? जिसके जवाब में युवा प्रधान जियाल ने बताया कि वह 2015-16 से वन्य जीव संस्थान से जुड़कर वह यह काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच राज्यों में गंगा प्रहरियों की टीम काम कर रही

वह भारत के पहले गंगा प्रहरी भी है। पांच राज्यों में गंगा प्रहरियों की टीम काम कर रही है। गांव वासियों ने उन्हें तुणगी का निर्विरोध प्रधान चुना है। प्रधान ने बताया की शांता नदी यहां से निकल कर गंगा में मिलती है। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘मैं कई बार उत्तराखंड आया हूं। मैंने यहां देखा है कि पहाड़ का पानी व जवानी पहाड़ के काम नहीं आती। पहाड़ का आदमी रोजी रोटी के लिए पहाड़ छोड़ देता है। जो पानी आता है वह सब बह जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का भला करना है तो पहाड़ का पानी पहाड़ में ही लगाना होगा। तभी पहाड़ की जवानी भी काम आएगी’।  

प्रधानमंत्री मोदी से संवाद के बाद पिता ने बांटी मिठाई 
ग्राम पंचायत तुंणगी के प्रधान अरविंद जियाल की प्रधानमंत्री से बात होने पर ग्रामीणों ने खुशी मनाई। जबकि बस अड्डे पर उनके पिता गोविंद सिंह की मिठाई की दुकान पर बधाई देने पहुंचे लोगों का उत्साहित पिता ने मुंह मीठा करवाया। अरविंद की माता विमला देवी, बहन पायल, भाई नवीन सहित उनके ताऊ राजेंद्र जियाल, ताई रामेश्वरी ने इसे गांव के लिए गौरव का क्षण बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें