बता दें, रुड़की और हरिद्वार के विभिन्न देहात क्षेत्र का जिला मुख्यालय रोशनाबाद है। वहीं देहात क्षेत्र के सैकड़ों लोग सिडकुल स्थित फैक्टरियों में कार्य करते हैं। कई कामकाजी लोग भी रुड़की और देहात क्षेत्र के हरिद्वार आना-जाना करते हैं।
हरिद्वार में गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय, गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज, ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज, एसएमजेएन पीजी कॉलेज, चिन्मयी डिग्री कॉलेज समेत दर्जन पर निजी कॉलेज भी हैं। विश्वविद्यालय और कॉलेजों में रुड़की और हरिद्वार के भी कई छात्र अध्ययनरत हैं। इनके लिए भी कोविड रिपोर्ट और वैक्सीनेशन प्रमाण की अनिवार्यता बड़ी बाधा बन सकती है।
एक अप्रैल से मेला क्षेत्र में आने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 72 घंटे तक की आरटीपीसीआर कोविड रिपोर्ट लानी होगी। अगर प्रदेश के जिले का भी कोई क्षेत्र मेला क्षेत्र में शामिल नहीं है तो वहां के निवासियों के लिए भी कोविड रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा।
-दीपक रावत, मेलाधिकारी, हरिद्वार