फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: रजिस्ट्रेशन नहीं...चल रही संदिग्ध गतिविधियां.. प्रदेश में 170 से अधिक अवैध मदरसे किए जा चुके सील

Mon, 14 Apr 2025 11:03 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में अवैध मदरसों को सील करने की कार्रवाई जारी है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और विशेष रूप से बनभूलपूरा (हल्द्वानी) जैसे क्षेत्रों में कई अवैध मदरसे या तो बंद कर दिए गए हैं या जांच के दायरे में हैं।
विज्ञापन
सीएम धामी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में अवैध मदरसों को लेकर एक्शन मोड में हैं। उनके निर्देश पर अब तक 170 से अधिक अवैध मदरसे सील किए जा चुके हैं। ये मदरसे या तो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे या उनकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। इन मदरसों की जांच के लिए राज्य सरकार ने विशेष सर्वे टीमें गठित की हैं। जिनकी रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


रविवार को नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 13 अवैध मदरसे सील किए गए। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और विशेष रूप से बनभूलपूरा (हल्द्वानी) जैसे क्षेत्रों में कई अवैध मदरसे या तो बंद कर दिए गए हैं या जांच के दायरे में हैं। इनमें से कई स्थानों पर न तो भवन निर्माण की अनुमति ली गई थी, न ही कोई शैक्षिक मान्यता या सुरक्षा मापदंड पूरे किए गए थे।



मुख्यमंत्री धामी ने कहा, उनकी सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि उत्तराखंड में हर प्रकार की शैक्षिक संस्था वैध रूप से पंजीकृत हो, उनके संचालन में पारदर्शिता हो और वे किसी भी प्रकार की उग्रवादी या कट्टरता फैलाने वाली गतिविधियों का केंद्र न बनें।

ये भी पढ़ें...Viksnagar: प्राथमिक स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, समझौते का दबाव बनाने पर पीड़िता ने निगला जहर

इतने मदरसे सील

ऊधमसिंह नगर 65
हरिद्वार 43
देहरादून 44
पौड़ी 02
नैनीताल 18
अल्मोड़ा 01

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें