फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: एक दिवसीय दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा, एम्स ऋषिकेश के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे कल

Mon, 14 Apr 2025 10:56 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कल मंगलवार को एम्स ऋषिकेश के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा - फोटो : एक्स/जेपी नड्डा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर एम्स ऋषिकेश के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि 15 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर एम्स ऋषिकेश के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत कर उनके आगमन का प्रदेशवासियों की तरफ से अभिनंदन किया है। कहा, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में डॉक्टरों को डिग्री प्रदान करेंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  अब छात्रों को नौकरी दिलाने में मददगार बनेगा AI, कंपनी तक आपका बॉयोडेटा पहुंचाएगा सॉफ्टवेयर

भट्ट ने उन्हें उद्योग संबंधित संसदीय समिति के अध्ययन दौरे में शामिल होने की अनुमति देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया। इस दौरे में वह आसाम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों का प्रवास करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें