फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: जितने में रुपयों आ जाती नई कार, उतने में प्रॉपर्टी डीलर ने खरीदा वीआईपी नंबर

Tue, 14 Aug 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
Toyota Land Cruiser
विज्ञापन

चौपहिया वाहन के वीआईपी नंबर की दीवानगी की भी कोई सीमा नहीं है। इसकी बानगी हरिद्वार में देखने को मिली।

विज्ञापन


यहां पेशे से प्रॉपर्टी डीलर मोनू त्यागी ने अपनी नई लैंड क्रूजर के लिए 0001 वीआईपी नंबर की चार लाख, 48 हजार की कीमत में खरीदा। प्रदेश में अब तक पहली बार कोई वीआईपी नंबर इतनी रकम में बिका है।  

एआरटीओ कार्यालय अब ऑन लाइन ही वीआईपी नंबरों की नीलामी करता है।

विज्ञापन

अधिक बोली लगाने वाला शौकिन मनपंसद नंबर पाने में कामयाब

मनपसंद नंबर चाहने वाले धनाढ्य लोग नंबर की बोली लगाते है और सबसे अधिक बोली लगाने वाला शौकिन मनपंसद नंबर पाने में कामयाब रहता है।  

सोमवार को एआरटीओ कार्यालय ने वीआईपी नंबरों की नीलामी कर दी। इस दौरान पेशे से प्रॉपर्टी डीलर मोनू त्यागी ने सबसे अधिक बोली लगाकर वीआईपी नंबर यूके 08 एएस 0001 को चार लाख, 48 हजार की कीमत अदा कर खरीद लिया।

एआरटीओ मनीष तिवारी ने बताया कि प्रदेश में ऑनलाइन के जरिए शुरु की गई नीलामी की प्रक्रिया में यह नंबर आंवटित गया है, जो अब तक सबसे महंगा बिका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें