फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में बिगड़े हालात, बढ़ती कीमतों ने मचाया हाहाकार

Fri, 04 Dec 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
मधेसी आंदोलन ज्यादा उग्र होने के कारण नेपाल के पश्चिमांचल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। पश्चिमांचल के बैतड़ी और बाजुरा जिले में चावल, दाल, तेल, नमक, रसोई गैस का गंभीर संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन


जरूरी वस्तुओं की किल्लत के कारण कीमतें आसमान छूने लगी हैं। बैतड़ी में रिफाइंड (तेल) की कीमत 200 रुपये (नेपाली करेंसी) प्रति लीटर तक पहुंच गई है। नेपाल की बड़ी दुकानों और गोदामों में सामान लगभग समाप्त होने को है। पहले रिफाइंड तेल 120 रुपये (नेपाली करेंसी) में मिलता था।

उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष नरबहादुर चंद ने बताया कि तराई से सामान की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। अभाव के कारण कालाबाजारी जोरों पर है।
विज्ञापन

जरूरी वस्तुओं का संकट, कीमतें छूने लगी आसमान

बैतड़ी के सहायक प्रमुख जिलाधिकारी (एडीएम) टेक सिंह कुंवर ने बताया कि कालाबाजारी रोकने के लिए छापामार अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए टीम गठित कर दी गई है। उधर, दूरस्थ बाजुरा जिले में हालत और गंभीर हैं।

वहां पर खाद्य पदार्थों की कीमतें रोज बढ़ रही हैं। बाजुरा जिले में चीनी नहीं मिल पा रही है। दवाओं की कमी पिछले 15 दिन से होने लगी थी, जीवनरक्षक दवाओं की भारी किल्लत होने लगी है।

भारतीय सीमा से सटे गांवों के लोग अपनी जरूरत की चीजें भारतीय बाजार से ले जा रहे हैं, लेकिन दूर के इलाकों में रहने वालों को सिर्फ अपने कस्बे की बाजार पर ही निर्भर रहना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें